भारतीय समाज में महिलाओं के प्रति लैंगिक हिंसा का समाजशास्त्रीय अध्ययन
DOI- https://doi.org/10.5281/zenodo.24272277
Abstract
भारतीय समाज में महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा एक गंभीर सामाजिक, कानूनी एवं मानवाधिकार संबंधी चुनौती बनी हुई है। यह शोध पत्र राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की नवीनतम रिपोर्ट ‘‘क्राइम इन इंडिया 2023’’ के आँकड़ों के आधार पर भारतीय समाज महिलाओं के प्रति लैंगिक हिंसा का समाजशास्त्रीय अध्ययन प्रस्तुत करता है। यह रिपोर्ट सितम्बर 2025 में जारी की गई तथा इसमें वर्ष 2023 तक के पंजीकृत अपराधों का विवरण सम्मिलित है। अध्ययन में पितृसत्ता सिद्धांत, नारीवादी सिद्धांत, संरचनात्मक-प्रकार्यवाद, संघर्ष सिद्धांत तथा समाजीकरण सिद्धांत जैसे समाजशास्त्रीय प्रतिमानों के माध्यम से यह समझने का प्रयास किया गया है कि परिवार, विवाह, जाति, धर्म, शिक्षा एवं मीडिया जैसी सामाजिक संस्थाएँ किस प्रकार लैंगिक हिंसा को उत्पन्न, सामान्यीकृत अथवा नियंत्रित करती हैं। वर्ष 2023 में देशभर में महिलाओं के विरुद्ध 4,48,211 अपराध दर्ज हुए, जिनमें सबसे बड़ी श्रेणी पारिवारिक क्रूरता (धारा 498।) की रही। यह तथ्य स्वयं इस बात का समाजशास्त्रीय प्रमाण है कि परिवार, जो परंपरागत रूप से सुरक्षा की प्रथम इकाई माना जाता है, महिलाओं के लिए हिंसा का सबसे बड़ा स्रोत भी बन चुका है।
मुख्य शब्द: लैंगिक हिंसा, समाजशास्त्र, पितृसत्ता, छब्त्ठ, अंतर्संबद्धता, समाजीकरण, भारतीय समाज।
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 Research Work (a Monthly, Open Access, Peer Reviewed International Journal) eISSN 3139-2377

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.