लैंगिक हिंसा और मानवीय विमर्श
DOI- https://doi.org/10.5281/zenodo.24217861
Abstract
लैंगिक हिंसा एक वैश्विक सामाजिक समस्या है जो समाज की प्रत्येक इकाई को प्रभावित करती है। यह न केवल शारीरिक और मानसिक क्षति पहुंचाती है, बल्कि पीड़ित की मानवीय गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है। यह शोध पत्र लैंगिक हिंसा के विभिन्न रूपों, उसके सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक कारणों एवं प्रभावों का विश्लेषण करता है। साथ ही, यह यह स्पष्ट करता है कि किस प्रकार मानवीय गरिमा का निरंतर हनन लैंगिक असमानता को स्थायी करता है। अध्ययन में कानूनी व्यवस्थाओं, सामाजिक आंदोलनों, अंतर्राष्ट्रीय संधियों, तथा महिला सशक्तिकरण नीतियों की समीक्षा की गई है। अंततः, शोध इस निष्कर्ष पर पहुँचता है कि लैंगिक हिंसा के विरुद्ध एक समग्र, न्यायसंगत, और मानवीय दृष्टिकोण ही वास्तविक परिवर्तन ला सकता है। भारत एक पितृसत्तात्मक देश है। भारत में जेंडर आधारित असमानताओं की जड़े काफी गहरी है और इन असमानताओं ने अपना जड़ स्थाई रूप से जमा लिया है। यह असमानताएं लिंग आधारित हिंसा को बढ़ावा देती है। भारत में अनेक ऐसी समस्याएं हैं, जो महिलाओं से संबंधित है जैसे भ्रूण हत्या, लिंग आधारित गर्भपात, यौन तस्करी, पीछा किया जाना, दहेज प्रताड़ना, बाल विवाह, एसिड हमले और सबसे खतरनाक तो झूठे सम्मान के लिए हत्या करना जिसे ऑनर किलिंग भी कहा जाता है। भारत में ऐसे कानूनों की कमी नहीं है जो लैंगिक हिंसा से जुड़ी हुई है और जो इस दावे के साथ बनाई जाती है कि इन कानूनों से महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा में कमी आएगी, किंतु यह सब कागजी बातें हैं जो कभी भी धरातल पर उतर ही नहीं पाती हैं। आज भी महिलाएं हर जगह हिंसा का शिकार हो रही है। यह हिंसा शारीरिक या मानसिक किसी भी रूप में हो सकती है। प्रस्तुत शोध अध्ययन के अंतर्गत जेंडर आधारित लैंगिक हिंसा के सामाजिक आयामों का अध्ययन किया जाएगा तथा यह भी जानने का प्रयास किया जाएगा कि कैसे कानून व्यवस्था से जुड़ी कमियां लैंगिक हिंसा की समस्या को बढ़ावा देती हैं। इस अध्ययन में यह भी जानने का प्रयास किया जाएगा कि लैंगिक हिंसा किस प्रकार से महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रभावित करती है।
मुख्य बिंदु- लैंगिक हिंसा, लैंगिक हिंसा के सामाजिक आयाम, कानून व्यवस्था एवं नारी, मानवीय गरिमा, महिला अधिकार, पितृसत्ता, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, संविधानिक प्रावधान।
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 Research Work (a Monthly, Open Access, Peer Reviewed International Journal) eISSN 3139-2377

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.