राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लैंगिक असमानता की चुनौतियाँ और समाधान
DOI- https://doi.org/10.5281/zenodo.24217694
Abstract
शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। व्यक्ति के सर्वांगीण विकास से तात्पर्य बौद्धिक, सामाजिक, नैतिक, भावनात्मक एवं व्यावसायिक विकास का आधार होने के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का प्रभावी साधन है। लोकतांत्रिक एवं समावेशी समाज की उन्नति तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति को क्षेत्र आधार, भाषा आधार, भौगोलिक आधार, सामाजिक आधार, आर्थिक आधार तथा लैंगिक आधार पर बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के समान अवसर उपलब्ध हों। भारत में स्वतंत्रता के पश्चात बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। महिलाओं की साक्षरता में वृद्धि, विद्यालयों एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्राओं की बढ़ती हिस्सेदारी तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं ने शिक्षा में लैंगिक अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत सरकार के द्वारा विभिन्न प्रयासो के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक समानता पूरी तरह स्थापित नहीं हो सकी है। लैंगिक असमानता विद्यालय में प्रवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा की निरंतरता, विषय चयन, गुणवत्तापूर्ण संसाधनों तक पहुँच, डिजिटल तकनीक, शोध, रोजगार, नेतृत्व और सुरक्षित शैक्षिक वातावरण जैसे अनेक आयामों से संबंधित है। ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तथा सामाजिक रूप से वंचित समूहों की महिलाओं को अपेक्षाकृत अधिक बाध्यताओं का सामना करना पड़ता है। पितृसत्तात्मक मानसिकता, गरीबी, बाल विवाह, घरेलू एवं देखभाल संबंधी जिम्मेदारियाँ, विद्यालय की दूरी, सुरक्षित परिवहन का अभाव, डिजिटल लैंगिक विभाजन तथा लैंगिक रूढ़ियाँ शिक्षा की समानता को प्रभावित करती हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशी, समानतापूर्ण, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायपूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित समूहों, लड़कियों और ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के लिए ळमदकमत.प्दबसनेपवद थ्नदक जैसी अवधारणाएँ लैंगिक समानता पर विशेष ध्यान प्रदान किया गया हैं। नीति का उद्देश्य केवल शिक्षा तक पहुँच बढ़ाना नहीं, बल्कि सीखने के अवसरों, संसाधनों, कौशल, शोध, रोजगार और नेतृत्व में समान भागीदारी सुनिश्चित करना भी है।
मुख्य शब्द- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, लैंगिक असमानता, लैंगिक समानता, महिला शिक्षा, बालिका शिक्षा, ळमदकमत0.प्दबसनेपवद थ्नदक ;ैम्क्ळेद्ध उच्च शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक न्याय, डिजिटल समावेशन।
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 Research Work (a Monthly, Open Access, Peer Reviewed International Journal) eISSN 3139-2377

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.